गूगल का आविष्कार किसने किया | Google Ka Avishkar Kisne Kiya

गूगल का आविष्कार किसने किया (Google ka avishkar kisne kiya), गूगल की खोज किसने की , गूगल का मालिक कौन है, Google Ka Avishkar अगर आप भी जानना चाहते है कि गूगल का आविष्कार किसने किया और कब किया तो आज की यह पोस्ट सिर्फ और सिर्फ आपके ही लिए है।

दोस्तो आए दिन हम इंटरनेट पर अपने तमाम सवालों का जवाब खोजने के लिए गूगल में सर्च करते रहते है। लेकिन क्या आप जानते है कि गूगल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। आज की इस पोस्ट में हम इसी के बारे में जानने वाले है कि Google सर्च इंजन का अविष्कार कैसे हुआ था।

गूगल का आविष्कार किसने किया ?

गूगल का आविष्कार अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने किया था। 

इस कंपनी की शुरुआत होना हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नही था। गूगल पर इंटरनेट की हर जानकारी मौजूद रहती है। गूगल आपके किसी भी सवाल का जबाव कुछ ही समय में दे देता है। गूगल को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाने के लिए इन्होंने काफी मेहनत की है। 

आज गूगल के बिना हम किसी भी चीज के बारे में सोच भी नही सकते क्योंकि गूगल ने इंटरनेट की हर चीज को एकदम बदलकर रख दिया है। गूगल ने हमे तमाम सॉफ्टवेयर बनाकर दिए है जो हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित हुए।

Google Ka Avishkar Kisne Kiya aur kab huaa

जब सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज द्वारा इसकी स्थापना की गई थी तब इसका नाम Googol रखा गया था लेकिन एक छोटा सी स्पेलिंग मिस्टेक के कारण यह Google बन गया और आज यह नाम दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड बन गया है।

संयुक्त राज्य अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते समय सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने एक प्रोजेक्ट के दौरान गूगल की शुरआत कर दी थी। इसी समय उसने साथ गूगल के एक तीसरे साथी भी थे जिनका नाम Scott Hassan था।

गूगल के प्रोजेक्ट पर काम करते समय Scott Hassan ने भी इसके लिए बहुत सारा कोड टाइप किया था लेकिन गूगल कंपनी की स्थापना से पहले ही उन्होंने इस प्रॉजेक्ट को छोड़ दिया था। 

स्कॉट हसन से रोबोटिक्स में करियर बनाने के लिए एक अन्य प्रोजेक्ट पर काम करने शुरू किया और साल 2006 के अंतर्गत Willow Garage नाम की एक कंपनी को स्थापना कर दी। 

यह नहीं पढ़े


गूगल क्या है (What Is Google In Hindi)

गूगल एक दुनिया का सबसे बड़ा वेब सर्च इंजन है जिसकी सहायता से आज दुनियाभर की किसी भी जानकारी को प्राप्त कर सकते है। गूगल ने हमे एक अलग से सर्च इंजन बनाकर दिया है जिसका नाम क्रोम ब्राउजर है। क्रोम ब्राउजर भी गूगल की ही खोज है।

इसी के साथ गूगल ने हमे Gmail, Google Map, Google Assistant के अलावा भी बहुत सारे एप्लीकेशन बना के दिए है। गूगल के मुकाबले दुनिया में कोई भी ऐसा सर्च इंजन नही है जिसका हम इसकी जगह उपयोग कर सके। आज के समय में मोबाइल में भी गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल होने लगा है।


गूगल किस देश की कंपनी है?

गूगल का आविष्कार अमेरिका के Sergey Brin और Larry Page ने किया था इसलिए हम कह सकते है कि गूगल अमेरिका की कंपनी है। गूगल ने पूरी दुनिया में अपने नेटवर्क को बढ़ाया है तथा दुनिया की अलग अलग जगहों पर गूगल के हेड क्वाटर्स है। गूगल का मेन हेडक्वार्टर माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में स्तिथ है।


Google की कुछ मुख्य बातें 

गूगल क्या हैगूगल एक वेब सर्च इंजन है
गूगल का आविष्कार किसने किया Sergey Brin And Larry Page 
गूगल का आविष्कार कब हुआ4 सितंबर 1998
गूगल का आविष्कार कहां पर हुआ Menlo Park, California, United States 
गूगल का हेडक्वार्टर कहां पर स्थित है Mountain View, California, United States 
गूगल की पैरेंट कंपनीAlphabet 
भारत से गूगल के शेयर होल्डरसुंदर पिचाई 
गूगल के प्रोडक्ट्सYouTube, Gmail, Google Map,Chromebook, Chrome, 
Industry Internet, Computer Software 
Net Income8.505 अरब 

गूगल का आविष्कार कब और कैसे हुआ 

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के दो छात्र सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज मिलकर गूगल के इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे थे और उन्हें इस प्रोजेक्ट पर सफलता प्राप्त हुई। 4 सितंबर 1998 को कैलिफोर्निया के Manlo Park में एक निजी कंपनी के रूप में स्थापित किया गया।

गूगल वेब सर्च इंजन के स्थापित होने के पहले भी कई सर्च इंजन थे लेकिन गूगल को उन सबसे अलग और अच्छा बनाने के लिए स्थापित किया गया। उस समय जो सर्च इंजन थे वे वेब पेज को सर्च किया करते थे। वेब पेज को सर्च करने के लिए वे Keywords का इस्तेमाल करते थे जिससे यूजर को उचित परिणाम प्राप्त नही होते थे।

इसीलिए गूगल को इस तरह से बनाया या Develop किया गया है कि वह टॉपिक विशेष से जुड़ी वेबसाइट्स और उनकी लिंक को एनालिसिस करके वेब पेज को रैंक करता है तथा बैकलिंक के आधार पर भी वेब पेज को रैंक कराता है जिससे यूजर को लगभग सही जानकारी प्राप्त होती है।

गूगल के द्वारा पेज को रैंक करने का आइडिया लैरी पेज का था जिसे पेजरैंक का नाम दिया गया। लैरी के इस नए आइडिया को पहले BackRub का नाम दिया गया था इसकी वजह ये थी क्योंकि यह Backlinks के आधार पर ही पेज को रैंक करता था।

इसके कुछ समय पश्चात ही BackRub को Googol कर दिया गया लेकिन स्पेलिंग मिस्टेक के कारण ही इसका नाम Google हो गया। 1997 में 15 सितंबर को www.google.com नाम का डोमेन रजिस्टर किया गया और गूगल को एक कॉरपोरेशन कंपनी के रूप में स्थापित किया गया।


अंतिम शब्द

तो आशा करते है कि आज के इस आर्टिकल को पढ़कर आप समझ गए होगे कि गूगल का आविष्कार किसने किया तथा गूगल का आविष्कार कहां पर हुआ था। अगर आपके पास गूगल से संबंधित कोई अन्य जानकारी है जो हमसे शेष रह गई है तो आप नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके बता सकते है।

हम आपकी दी हुई जानकारी को अपडेट करने का पूरा प्रयास करेंगे। अगर हमारे द्वारा दी हुई जानकारी आपको पसंद आई तो अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इसे शेयर जरूर करे जिससे हमे हौसला मिले और हम इस तरह की जानकारी आप तक पहुंचा सकें। ऐसी ही अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग Digital Peoples के अन्य पोस्ट को भी पढ़े।

I Am a Professional Bolg Writer and Also a Blogger. Love to learn about Technology and New Gadgets.

Leave a Comment