Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai | गूगल गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai या जानना चाहते है कि मछली का Scientific Name क्या है, Goldfish कितने प्रकार की होती है या गोल्डफिश के बारे में कोई भी जानकारी विस्तार से जानना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं।

क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है के बारे मे ही बताने जा रहे हैं और आपको जानेंगे कि गोल्डफिश कितने प्रकार की होती है, किस वातावरण में रहती है, इनका वजन कितना होता है आदि। गोल्डफिश के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़िए।

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है?

सबसे पहले आपको बता दे कि गोल्डफिश कोई नई मछली प्रजाति नही है। यह करीब 17 वीं शताब्दी में पूर्वी एशिया (चीन के पाले गए) एक भूरे कार्प का पालतू संस्करण है, जिसकी पहचान यूरोप में हुई थी। इसने ही सुनहरी मछली को जन्म दिया जिसे हम गोल्डफिश के नाम से भी जानते है।

Google Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai, इस मछली का साइंटिफिक नाम कैरासियस ऑराटस (Carassius Auratus) है। गोल्डफिश साईप्रिनीडाई के कार्प परिवार का एक छोटा सदस्य है। 

इसे गोल्डन क्रूसियन कार्प भी कहा जाता है। यह हमेशा ताजे पानी में रहती है। गोल्डफिश सबसे पहली पालतू बताए जाने वाले मछली है। पालतू Goldfish की कई सारी अलग अलग किस्में होती हैं।


Goldfish का Scientific नाम क्या है (What Is The Scientific Name of Goldfish)

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है (Goldfish Ka Scientific Naam kya Hai)कैरासियस ऑराटस
Scientific Name of Goldfish Carassius Auratus 
हिंदी नाम सुनहरी मछली
वजन (Weight)ज्यादा से ज्यादा 4 kg
लंबाई (Length)ज्यादा से ज्यादा 40 सेंटीमीटर
जाति (Category)कैरासियस (Carassius)
जीवित समय 10 से 12 साल 
निवास स्थान साफ पानी
तापमान20 से 30 डिग्री
PH6.5 से 8.5
भोजनकीट, लार्वा, पौधे, शैवाल इत्यादि

Goldfish कहां पर और किस वातावरण में रहती है

गोल्डफिश एक नरम स्वभाव की मछली है जिसे लोग घरों में पालना भी पसंद करते है। गोल्डफिश को अगर अनुकूल वातावरण मिल जाए तो वह 40 साल तक भी जीवित रह सकती है लेकिन घरों में पाली जाने वाली मछलियां सिर्फ 8 से 10 साल तक ही जीवित रह पाती है।

सुनहरी मछलियां सामान्यतः तालाबों में भी पाई जाती है क्योंकि वे छोटे, रंगीन और साहसी होती है। यह तालाब, घर के जल बगीचे में सतह पर बर्फ जमने पर कुछ समय तक जीवित रह जाती है लेकिन अधिक ठंडा होने पर संपूर्ण तालाब के जमने पर वह ठिठुर कर मर जाती है।

गोल्डफिश मछलियां ज्यादातर शाकाहारी होती है लेकिन कुछ मछलियां माशाहारी भी होती है। यह हमेशा मीठे और साफ पानी में रहती है लेकिन इनकी कुछ प्रजातियां खारे पानी में भी जीवित रह जाती है। इन्हे जिस पानी में रखा जाता है उसके तापमान में बड़ा बदलाव भी इनकी मौत का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़े

Instagram Reels Download कैसे करें Without Watermark

मोबाइल फोन को साफ कैसे करें | How To Clean Your Smartphone

अपने नाम की रिंगटोन कैसे बनाए [ Apne Naam Ki Ringtone Kaise Banaye ] 


Goldfish कितने प्रकार की होती है

आप में से कई लोगो को अभी तक यह नही पता होगा कि गोल्डफिश कितने प्रकार की होती है, अभी तक आप सोचते होगे कि Goldfish सिर्फ एक ही प्रकार की होती है तो यह गलत है। गोल्डफिश की कई प्रकार की जातियां और प्रजातियां होती है।

Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai तो चलिए जान लेते है Goldfish (सुनहरी मछली) के कुछ प्रकारों और नामों के बारे में।

Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai
  • आम सुनहरीमछली
  • काले मूर
  • बब्ल आई
  • दिव्य आंखे
  • धूमकेतु
  • फैनटेल
  • सिंह मस्तिष्क
  • ओरानडा
  • पर्लस्केल
  • पोमपोम
  • रयुकिन
  • शुबनकिन
  • दूरबीन आंख
  • रैनचु
  • पांडा मूर
  • वेलटेल
  • तितली पूंछ

गोल्डफिश का आकार कैसे होता है (What Is The Size of Goldfish)

Goldfish का आकार बहुत ही सुन्दर और सजावटी होता है। इनका आकार लंबाई में बड़ा होता है और इनके पंखों का साइज काफी छोटा होता है। गोल्डफिश मुख्य रूप से लाल, नीले, पीले, नारंगी, सफेद, काले सभी रंगों से रंग बिरंगे होते है। 

सुनहरी मछली का शरीर करीब 8 इंच लंबा होता है तथा कभी कभी ये 24 सेंटीमीटर तक लंबे हो जाते है। गोल्डफिश देखने में बहुत ही आकर्षक लगती है तथा लोग इसे अपने घरों में रखना पसंद करते है। गोल्डफिश को घरों में रखना शुभ माना जाता है। इन्हे कभी भी खाया नही जाता है।


गोल्डफिश को घर पर रखने के कुछ तरीके (How Do Care Goldfish At Home)

आपने देखा बहुत लोग गोल्डफिश को घर पर, ऑफिस में या हॉस्पिटल में रखते है ताकि उनका घर या ऑफिस आकर्षक लगे। तो क्या आप भी गोल्डफिश या सुनहरी मछली को अपने घर पर रखना चाहते है अगर हां तो हम जान लेते है कि गोल्डफिश को घर पर कैसे रखे और गोल्डफिश की देखभाल कैसे करे, गोल्डफिश को घर पर रखने का सही तरीके और खाने के लिए भोजन आदि।

गोल्डफिश को हमेशा एक्वेरियम में रखें 

यदि आप अपने घर में कोई छोटी सी गोल्डफिश लाना चाहते है तो सबसे पहले आपको उसे रखने के लिए एक एक्वेरियम (Aquarium) की आवश्यकता होगी। जिसे आप अपनी पास वाली फिश शॉप से खरीद सकते है या ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते है।

इसके अलावा आप गोल्डफिश को एक बाउल में भी रख सकते है लेकिन ऐसा करने से उस मछली का जीवन काल 1 से 2 वर्ष तक काम हो जाएगा। हमारी सलाह माने तो आप गोल्डफिश को रखने के लिए एक्वेरियम का ही उपयोग करे।

साथ ही साथ एक्वेरियम में समुद्र जैसे वातावरण बनाने के लिए आप उसमे वो सभी चीजे भी लगाए जो समुद्र में पाई जाती है। जिससे मछली को एक अच्छा वातावरण मिलेगा और उसका जीवन काल भी बड़ जाएगा।

Goldfish के लिए भोजन में क्या रखें (What Is the Food For Goldfish)

इसके साथ ही साथ आपको गोल्डफिश के भोजन, खाने की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखना है। गोल्डफिश के खाने के लिए आप किसी एनिमल शॉप से इसके खाने का सामान ले सकते है और दुकानदार से इसके लिए सलाह भी ले कि मछली को किस समय कितनी मात्रा में भोजन देना है।

ध्यान रहे Goldfish को आप केवल सीमित मात्रा में ही भोजन दे। अधिक मात्रा में भोजन देने से उसकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है और उनकी मृत्यु भी हो सकती है।

गोल्डफिश का उपचार कैसे करे?

मछली का बीमार होने पर इसका उपचार भी बहुत जरूरी है। वैसे तो आप किसी भी मछली की बीमारी नही जान पाएंगे लेकिन अगर आपको मछली के व्यवहार में थोड़ा था भी बदलाव नजर आए तो आप उसे तुरंत मछलियों के डॉक्टर (Aquaculture Veterinarian) को जरूर दिखा ले और उसका उपचार कराए।


गोल्डफिश के कुछ रोचक तथ्य | Some Facts About Goldfish 

  1. Goldfish एक ऐसी मछली है जो आंखे खोल के सोती है।
  1. गोल्डफिश को बहुत ही बुद्धिशाली जीव माना जाता है।
  1. गोल्डफिश बिना किसी भोजन के 21 दिनो तक जीवित रह सकती है।
  1. गोल्डफिश अपने बच्चो और दूसरी छोटी मछलियों को भी खा जाती है।
  1. गोल्डफिश की याद रखने की शक्ति बहुत तेज होती है वह मनुष्य को भी पहचान सकती है।
  1. इन मछलियों के आंखो में पलक नही होती है।
  1. गोल्डफिश को घर में रखना शुभ माना जाता है।

FAQ:

1.Goldfish का Scientific नाम क्या है?

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम कैरासियस ऑराटस है।

2.गोल्डफिश का हिंदी नाम क्या है?

गोल्डफिश को हिंदी में सुनहरी मछली के नाम से जाना जाता है।

3.गोल्डफिश का जीवन काल कितने दिनों का है?

गोल्डफिश का जीवन काल 8 से 10 वर्ष तक है।

4.गोल्डफिश को सुनहरी मछली क्यों कहा जाता है?

सबसे पहले प्रजनन के बाद पीले और नारंगी रूप के संस्करण प्राप्त हुई जिनमे से पीले रंग को शाही कहा गया और इन्हे शाही परिवार को शौप दिया गया इसलिए गोल्डफिश को सुनहरी मछली कहा गया।


अंतिम शब्द 

आज की इस ब्लॉग पोस्ट में हमने Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai (गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है), यह कितने प्रकार की होती है, कहां पर रहती है तथा Goldfish का भोजन क्या है आदि के बारे में जाना है। आशा करते है आपको यह पोस्ट पढ़कर Goldfish के बारे में लगभग सारी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

यह पोस्ट पढ़कर आपको कैसी लगी है कॉमेंट में जरूर बताएं। अगर आप गोल्डफिश को अपने घर पर रखना चाहते है तो यह बहुत अच्छी बात है। गोल्डफिश को घर पर रखने के लिए कोई अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो हमारे ब्लॉग DigitalPeoples.in की अन्य पोस्ट को जरूर पढ़े।

I Am a Professional Bolg Writer and Also a Blogger. Love to learn about Technology and New Gadgets.

Leave a Comment